Godrej double क्या है? और उसके उपयोग क्या है? double की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान मित्रों अक्सर हमारी फसलों में फ्लावरिंग के समय सबसे बड़ी दिक्कतों में या तो फ्लावरिंग जड़ जाता है या फ्लावरिंग कम आता है। और हमें अच्छी पैदावार नहीं मिलती इसीलिए आज हम गोदरेज डबल के बारे में बात करेंगे। जो हमारी मेहनत की

Godrej double pgr
Image source-google|Image by-Godrej agrovet

फसल को बढ़ाने में और ज्यादा मुनाफा कमाने में हमारी मदद कर सकता है।

डबल एक ऐसा पीजीआर है जो पर्यावरण, हमारी फसल और हमारी उपजाऊ जमीन के लिए बहुत ही अनुकूलित है यह किसी भी प्रकार का हानिकारक केमिकल नहीं है। अगर आप किसी ऐसे पीजीआर की तलाश में है जो हमारी जमीन और पर्यावरण के लिए हानिकारक ना हो और साथ में हमारी पैदावार बढ़ाई तो डबल आपके लिए बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए जानते हैं गोदरेज डबल क्या है।


Double क्या है? और यह कैसे काम करता है?

डबल एक्स बहुत ही अच्छा pgr है, जिसका टेक्निकल Homobracinolide 0.04% है। डबल के उत्पादक और विक्रेता का काम गोदरेज एग्रोवेट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी करती है जोकि हिंदुस्तान की बहुत ही जानी मानी और विश्वसनीय कंपनी है।

डबल पराग शक्ति को बढ़ाकर पुष्प भागों की उर्वरता में सुधार करता है। जिससे फूलों में नर-मादा हिस्सों का आपस में मिलन अच्छे से होता है और उसमें प्रजनन क्षमता बढ़ जाती है, और परिणाम के तौर पर हमें अच्छी फसल प्राप्त होती है।

डबल डालने से फसल में क्या फायदा होता है?

डबल डालने से पौधों में बहुत ही अच्छे फायदे देखने को मिलते हैं, जैसे कि पराग शक्ति और फसल की उर्वरता को बढ़ाता है, जिससे फूलों में सुधार करता है और फूलों का गिरना कम करता है। इसके उपयोग से पौधों में फ्लावरिंग की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी देखने को मिलती है।

डबल फलों के जमाव को बढ़ाता है और प्रति फल अधिक बीजों के उत्पादन में सहायता करता है। और इसके परिणाम से हमें फसल के वजन में भी काफी बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जिसका प्रभाव सीधा हमारी आमदनी पर देखने पर मिलता है।

डबल के उपयोग करने से फसल की जैविक और अजैविक तनावों का सामना करने की क्षमता को बढ़ाता है, जिससे पौधा प्रतिकूल वातावरण में भी प्रभावी रूप से उसका सामना कर सकता है।

डबल का इस्तेमाल कब और कैसे कर सकते है ?

डबल का पहला स्प्रे फ्लावरिंग की शरुआत के समय पे 100/ml डबल को 200/लीटर पानी में मिलाके प्रति एकड के हिसाब से छिड़काव किजिए।

दूसरा स्प्रे, पहले स्प्रे के 15 दिन बाद में भी 100/ml डबल को 200/लीटर पानी में मिलाके प्रति एकड के हिसाब से छिड़काव किजिए।

और तीसरा स्प्रे, दूसरे स्प्रे के 15 दिन बाद 50/ml डबल को 200/लीटर पानी में मिलाके प्रति एकड के हिसाब से छिड़काव किजिए।

डबल का उपयोग आप किसी फसल में कर सकते है,जैसे की सोयाबीन,मूंगफली,कपास,टमाटर,मिर्च,चना,धनिया,जीरा विगेरा।

गोदरेज डबल की प्राइस क्या है?

godrej double price देश के अलग -अलग क्षेत्र में अलग -अलग होती है।अगर आप ऑनलाइन शॉकी प्राइसपिंग करते है तो भी आपको ऑनलाइन स्टोर में भी अलग अलग भाव देखने को मिलेंगे।अगर आपको डबल खरीदना है तो आपको नजदीकी विक्रेता से संपर्क करे या फिर ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते है।ये निर्णय आपको खुद ही करना पड़ेगा की आपको ऑनलाइन खरीदना है या नजदीकी रिटेलर से।

संक्षिप्त

तो  भाइयों आज हम ने जाना की डबल क्या है?,कैसे काम करता है?,कब उपयोग करना चाहिए?,कैसे उपयोग करना चाहिए? और कोनसी फसल में उपयोग करना चाहिए?

उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको कोई डबल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।