सोयाबीन में Adama shaked खरपतवार नाशक का उपयोग कैसे करे? शकेद की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों. हमारे देश में सोयाबीन की खेती व्यापक रूप से होती है।लेकिन किसान भाइयों को सोयाबीन की खेती में आने वाली परेशानियों में खरपतवार की समस्या भी सामिल होती है।

 और इस समस्या को उसकी शुरुआती अवस्था में रोकना बहुत जरूरी होता है।जैसा कि हम सब जानते है की सोयाबीन में खरपतवार नियंत्रण के लिए बाजार में बहुत सारी खरपतवार नाशक दवाई उपलब्ध है।तो आज हम उनमें से एक Adama shaked के बारे में जानेंगे।

शकेद क्या हे?

शकेद एक सोयाबीन के लिए उपयोग में लिए जाने वाली महत्वपूर्ण खरपतवार नाशक दवाई में से एक हे।जिसका उत्पादन और विक्रेता Adama india नाम की कंपनी करती है।जो भारत में काफी विश्वनीय कंपनी है।
  
  शकेद के इस्तेमाल से हमे सोयाबीन की फसल में चौड़ी पत्ती और संकरी पत्ती वाले खरपतवार से नियंत्रण मिलता है।और परिणाम के तौर पे किसानों को अच्छी और संपूर्ण विकसित फसल मिलती है जिससे किसान भाइयों को अधिक पैदावार मिलती है।
Shaked-herbicide-dose
Image by-Adama india


शकेद हर्बिसाइड का कंटेंट क्या है?

Shaked herbicide दो प्रभावशाली खरपतवार नाशक का मिश्रण है।जिसमे content है Propaquizafop 2.5%और Imazethapyr 3.75% w/w है जो ME फॉर्मुलेशन के रूप में आता है।ME फॉर्मुलेशन यानी माइक्रोइमल्शन(microemulsion). जिसका आसान भाषा में मतलब है की दवाई आसानी से और जल्दी से असर दिखाती है।

  Propaquizafop ऐसा खरपतवार नाशक है जो संकरी पत्ती के खरपतवारो पे प्रभावी नियंत्रण करता है।और imazethapyr भी एक खरपतवार नाशक है जो चौड़ी पत्ती वाले खरपतवार पे असर दिखाता हैं।

Saket एमिनो एसिड संश्लेषण और फैटी एसिड संश्लेषण में  बाधा डालता है। इससे डीएनए संश्लेषण और कोशिका विकसित नहीं हो पाती है और अंत में खरपतवार मर जाते हैं।

शकेद किन खरपतवारो को नियंत्रित करता है?

Shaked herbicide लगभग हर तरह के खरपतवार जैसे की सांवा,बट्टा,चिन्यारी, खारिया, कारिया,चिमन चारा,सुनहरी घांस,चिपकने वाली घांस/कुत्ता घांस, क्रेब घांस, बौखना,कुंजरू,जंगली चौलाई,आधा शीशी, चेंच, चिरपोटा,बड़ी दूधी,गाजर घांस,फुलकिया,दिवालिया,रेशम कांटा जैसी बहुत सारी खरपतवार पर नियंत्रण करता है।


शकेद का इस्तेमाल कैसे करते है?और उपयोग करते वक्त क्या सावधानियां रखनी चाहिए?

शकेद का उपयोग करते समय किसान भाइयों को उसके इस्तेमाल करने का सही तरिका पता होना चाहिए और उसके साथ कुछ अन्य सावधानियां भी रखनी जरूरी होती है।

अगर इन निर्देशों का पालन ना किया जाए तो इसका संपूर्ण रूप से अच्छा रिजल्ट नही मिलता और हमारे किसान भाइयों के पैसों की बरबादी होती है। तो चलिए जानते है शकेद के उपयोग का सही तरीका और उससे जुड़ी अन्य सावधानियां।

Shaked herbicide का इस्तेमाल कैसे करे?

800/ml shaked को mainboost के साथ 200/लिटर साफ पानी में मिलाके उसको प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए। ये कंपनी द्वारा सुझाया हुआ सबसे अच्छा तरीका हे।जिससे हमे खरपतवार पे अच्छे से नियंत्रण मिल सके।

शकेद के उपयोग करते वक्त कौनसी सावधानी रखें?

1> खरपतवार की शुरुआती अवस्था में ही इस्तेमाल करे।

किसान भाइयों शकेद सिर्फ खरपतवार की 2 से 4 पत्तो कि अवस्था में काम करता है।मतलब की शकेद इस्तेमाल खरपतवार की 15 से 20 दिनों की अवस्था में ही करे,इससे बड़ी अवस्था में शकेद सही तरीके से काम नहीं करता।


2> मिट्टी में नमी।

इसका उपयोग करने से पहले मिट्टी की नमी जरूर जांचे.क्योंकि अगर मिट्टी में नमी कम है तो हमे दवाई का रिजल्ट ठीक से नहीं मिलता।

 तो आपके मन में ये सवाल आया होगा की कितनी नमी पर्याप्त है? तो इस के लिए आपको छिड़काव करने वाले खेत में जाके मिट्टी को मुट्ठी में लेके उसकी गेंद बनानी है अगर गेंद बन जाती है तो इतनी नमी पर्याप्त है।

3> साफ पानी का प्रयोग।

साफ पानी भी दवाई के अच्छे रिजल्ट के लिए बहुत जरूरी है।अगर आप दवाई को इस्तेमाल करते वक्त खराब या फिर मैले पानी को उपयोग में लेते हो तो दवाई का रिजल्ट भी काफी हद तक कम हो जाता है। जिससे हम खरपतवार को सही समय पे नियंत्रण में नहीं ले सकते और पैदावार में भी काफी नुकसान देखने को मिलता है।

4> बारिश का ध्यान रखे।

किसान भाइयों शकेद के इस्तेमाल से पहले आपको बारिश और छिड़काव के समय में कमसे कम 2 घंटे का अंतराल रखना है।मतलब की आपको बारिश वाले मौसम में शकेद का इस्तेमाल हो सके तो टालना चाहिए।

 क्योंकि अगर आपने दवाई डाली और बारिश आ गई तो इससे दवाई का रिजल्ट कम हो सकता है।वैसे तो हम बारिश पे कोई कंट्रोल तो नही कर सकते लेकिन हो सके तो आप अपने स्थानिक हवामान विभाग से अपने स्थानिक हवामान की जानकारी रखे और बाद में ही अपना निर्णय ले।

5> हवा की दिशा का ध्यान रखे।

दवाई का छिड़काव करते वक्त ये बात ध्यान रखे की हवा विपरीत दिशा में न हो।क्योंकि विपरीत हवा से दवाई ठीक से खरपतवार पे लगती नही और हमे रिजल्ट भी अच्छे से न
हीं मिलता

6>Flat fan nozzle का इस्तेमाल करे।

 दवाई का इस्तेमाल करते वक्त हो सके तो फ्लैट फैन नोजल का उपयोग करे।इससे दवाई खरपतवार पे अच्छे से लगती है।और हमे दवाई का अच्छा रिजल्ट मिलता है।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको कोई शकेद के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।


FAQ SECTION


1>क्या हम शकेद के साथ में चिपकू का इस्तेमाल करना चाहिए?

 वैसे तो इसके बारे में कंपनी कोई सुझाव तो नही देती।लेकिन अगर आप चाहे तो अपने नजदीकी विक्रेता से संपर्क करने के बाद ही इसका प्रयोग करे।


2> शकेद का इस्तेमाल मूंगफली मे कर सकते है?

 गुजरात कई क्षेत्र में मूंगफली की फसल में किसान भाई शकेद का इस्तेमाल करते है।लेकिन कंपनी इसके मूंगफली में उपयोग करने की कोई सलाह नहीं देती।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।