FMC legend कैसे काम करता हे? और इसका उपयोग क्या हैं? लीजेंड की संपूर्ण जानकारी।

नमस्कार किसान भाइयों.जैसा की हम सब जानते है की हमारी फसल में पोटाश बहुत ही आवश्यक पोषक तत्व है।क्योंकि पोटाश की वजह से फलों के आकार,साइज,चमक रंग और स्वाद में सुधार आता है।

 तो आज हम ऐसे ही एक बहुत अच्छी क्वालिटी के पोटाश के बारे में बात करने वाले है जिसका नाम है FMC legend. तो चलिए जानते है इस बढ़िया प्रोडक्ट के बारेमें


legend क्या है?

Legend एक बहुत अच्छी क्वालिटी का ऑर्गेनिक पोटाश है। जिसका उत्पादक और विक्रेता FMC INDIA PVT LTD नाम की कंपनी करती है।ये कंपनी भारत के साथ साथ अन्य देशों में भी काफी जानी मानी और विश्वशनीय है।
 
 किसान भाइयों legend को Fertilizer Control Order के अंतर्गत ये potash derived from rhodophytes इस उर्वरक प्रकार में समाविष्ट होता है.

potash-derived-from-rhodophytes
Image source-google|image by-agrowala


Legend के सक्रिय तत्व क्या है? और ये कैसे काम करता है?

 किसान भाइयों legend के अंदर हमे दो मुख्य तत्व देखने को मिलते है जिसमे पहला तत्व हे organic potash 20%, और दूसरा तत्व हे sulpher 1.5%।
  
  किसान भाइयों legend के इस्तेमाल से कुछ खास chromosome को एक्टिव होते है। जिससे ये फसल में फुल और फल लगने को प्रेरित करते है. पौधों के होर्मोन्स की गतिविधि बढती है और फलों के आकर, साइज, चमक और रंग में सुधार आता है.

Legend का उपयोग कौनसी फसल में कर सकते है?और कैसे करना चाहिए?

लीजेंड का इस्तेमाल हम लग भग हर तरह की फसल में कर सकते है। जैसे की मूंगफली,सोयाबीन,मूंग,चना और इसके अलावा हम इसका उपयोग सब्जी और फल किस्म की फसलों पर भी कर सकते है।जैसे की मिर्च,टमाटर,गोबी,प्याज,लहसुन,आलु,तरबूज,अनार,पपीता,अंगूर, ड्रैगन फ्रूट,और भी कई फसलों में कर सकते है।

 लीजेंड का उपयोग करने के लिए 48/gm legend को 200/लिटर पानी में मिलाके प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए या फिर 96/gm legend को प्रति एकड़ के हिसाब से ड्रिप इरिगेशन के द्वारा भी दे सकते है।

Legend की विशेषताएं।

> लीजेंड एक ऑर्गेनिक पोटाश है।जिससे ये हमारी जमीन,जमीन में रहने वाले सूक्ष्मजीव और हमारी फसल के लिए बिल्कुल सुरक्षित है।

> इसके उपयोग से फलों के आकार, चमक, रंग और स्वाद में सुधार आ जाता है।

> इस प्रोडक्ट को जैविक प्रमाणन भी मिला है।

> यह पौधों में अजैविक तनाव का सामना करने में मदद करता है।


तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।