Hoshi ultra का उपयोग क्या है? Hoshi ultra ka dose kya he? होशी अल्ट्रा की संपूर्ण जानकारी।

नमस्कार किसान भाइयों।कई बार हमारी फसल में अच्छी तरीके से खाद डालने के बाद भी हमारी फसल की वृद्धि नहीं हो पाती हे.और अच्छी तरीके से वृद्धि न हो पाने से अच्छी फ्लावरिंग भी नही लग पता और परिणाम के तौर पे हमे फसल का उत्पादन भी कम होता है।

अगर आप मार्केट में देखेंगे तो आपको इस परेशानी के लिए बहोत सारे प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे।तो आज हम आपको इन्ही में से एक प्रोडक्ट की बात करेंगे जो ना सिर्फ आपकी फसल की वृद्धि करेगा बल्कि इसके अलावा भी फसल को अन्य लाभ भी देंगे।
 
 तो किसान भाइयों आज हम बात करने वाले है hoshi ultra के बारे मे।और जानेंगे उसके उपयोग के बारे में। तो चलिए जानते है hoshi ultra के बारे में।
Hoshi ultra sumitomo
Image by-Amazon


Hoshi ultra क्या है?और इसका उपयोग क्या है?

 होशी अल्ट्रा एक "प्लांट ग्रोथ प्रमोटर" है।जिसके उपयोग से फसल में वृद्धि होती है। होशी अल्ट्रा का उत्पादक और विक्रेता "sumitomo chemical india" नाम की कंपनी करती है।sumitomo एक जापानी कंपनी है।जिसका सब्सिडरी सुमिटोमो केमिकल इंडिया है।
 
 Hoshi ultra का छिड़काव करने से पौधो की जड़ों me gibberellin नाम के हार्मोन को सक्रिय करता है। जिससे पौधो के अन्य हार्मोंस भी अच्छे से काम करते है।जिससे पौधो की वृद्धि होती है।
 
 होशी अल्ट्रा का इस्तेमाल करने से फ्लावरिंग में भी बढ़ोतरी देखने को मिलती है।और अगर फसल में फली बनने की शुरुआत हो गई है तो होषी अल्ट्रा के इस्तेमाल से फल की साइज को बढ़ाने में भी मदद करता है।इसके अलावा ये पौधो में काफी ग्रीनरी लाता है।


होशी अल्ट्रा का सक्रिय तत्व क्या है?

Hoshi ultra का सक्रिय तत्व Giberellic Acid 0.001% है।जो पौधो को बढ़ाने में मदद करता है।और इसके साथ हाइड्रोलाइज्ड प्रोटीन,फेरस सल्फेट, मैंगनीज सल्फेट, जिंक सल्फेट और मैग्नीशियम सल्फेट जैसे micronutrients भी आते है जो पौधो की फ्लावरिंग अवस्था और उसकी फली बनने की अवस्था में काम आते है।


Sumitomo hoshi ultra का उपयोग कैसे और कौनसी फसल में करे?

इसका उपयोग करने के लिए आपको 300/ml hoshi ultra को 200/लिटर पानी में मिलाके इस को प्रति एकड़ फसल में करना चाहिए।
 
 Hoshi ultra ka उपयोग आप कपास,मूंगफली,मिर्च,टमाटर,प्याज,सोयाबीन, तिल,और जीरा जैसी फसलों में कर सकते है।लेकिन इसका सबसे अच्छा परिणाम आपको गन्ने की फसल में देखने को मिलता है।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।