Strongarm herbicide का उपयोग कैसे करे?इसका टेक्निकल क्या है? Strongarm खरपतवार की संपूर्ण जानकारी।

नमस्कार किसान भाइयों जैसा की हम सब जानते है की सोयाबीन की फसल में खरपतवार की काफी समस्या होती है।और उसमे भी चौड़ी पत्ती के खरपतवार का नियंत्रण करने में हमे काफी दिक्कत होती है।
 और ऐसी परिस्थिति में अगर हम को कोई ऐसी दवाई मिल जाए जिससे हम खरपतवार को अंकुरित होने से पहले ही नियंत्रण कर सके तो हमारे लिए ये दवाई कोई वरदान से कम नहीं।तो आज हम ऐसी ही दवाई के बारे में बात करेंगे जिसका नाम है strongarm herbicide.

Strongarm क्या है?

Strongarm एक सोयाबीन के लिए उपयोग में लिए जाने वाली बहुत प्रभावशाली खरपतवार नाशक दवाई है।जो की एक pre-emergence खरपतवार नाशक है जिसका मतलब की इसका उपयोग हमे सोयाबीन और खरपतवार के अंकुरण से पहले करना है।
 
इसका उपयोग करने से हमारी फसल में खरपतवार का अंकुरण ही नही होता और हमारी फसल बिलकुल साफ रहती है।strongarm का उत्पादक और विक्रेता corteva agri science नाम की कंपनी करती है।

strongarm-herbicide-price
Image by-Corteva agriscience


Strongarm का टेक्निकल क्या है? और ये कैसे काम करता है?

Strongarm herbicide का content हे Diclosulam 84% जो WDG फॉर्मुलेशन में आता है।जो खरपतवार पर काफी प्रभावी नियंत्रण करता है।
 
 Strongarm प्रोटीन सिंथेसिस और सेल डिवीजन को प्रभावित करता है जिससे अंत में लक्षित खरपतवार मर जाते हैं।यह जड़ों से अवशोषित हो जाता है और कुछ हद तक खरपतवारों के अंकुरित पौधों की टहनियों से जो उन्हें उभरने से रोकता है।

Strongarm herbicide का इस्तेमाल कैसे करे?और ये कौनसी खरपतवारो को कंट्रोल करता है?

Strongarm का इस्तेमाल करने के लिए 12.4 gm के दवाई के पैक को 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।इसका छिड़काव बुआई के बाद तुरंत करना है।क्योंकि ये एक pre emergence खरपतवार नाशक है।

 Strongarm के इस्तेमाल से लग भग हर प्रकार की चौड़ी पत्ती की खरपतवार नियंत्रित होती है।लेकिन कंपनी सिर्फ कुछ चुनिंदा खरपतवार पे ही इस दवाई का क्लेम करती है जैसे की Acalypha ostryifolia,Echinochloa colona,Nutsedge,Commelina benghalensis और Euphorbia spp.

Strongarm के उपयोग समय कौनसी सावधानियां रखनी चाहिए?

वैसे तो इस दवाई का उपयोग आप सोयाबीन में निश्चिंत होकर कर सकते है लेकिन इसके बावजूद भी आपको उपयोग से पहले की सावधानियां जरूर रखनी चाहिए।

1> इसके छिड़काव के समय मिट्टी में नमी होनी बहुत जरूरी है।क्योंकि नमी की वजह से ही दवाई ठीक तरीके से काम करती है।तो आपको नमी का ध्यान जरूर रखना है।

2> strongarm का इस्तेमाल आपको सोयाबीन में बुवाई के बाद तुरंत करना है।kyoki ये एक pre emergence खरपतवार नाशक है।जिसके लिए फसल और खरपतवार दोनो को अंकुरित होने से पहले ही इसका उपयोग करे।

3> इसका उपयोग सिर्फ सोयाबीन की फसल में ही करे।क्योंकि इसके अलावा कंपनी अभी तक किसी और फसल में इसका उपयोग करने का सुझाव नही देती।

4> इसका उपयोग करने से पहले अपने कृषि विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।


तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।