BASF sefina का उपयोग कैसे करते है?और इसका टेक्निकल क्या है? सैफीना की संपूर्ण जानकारी।

नमस्कार किसान भाइयों.जैसा की हम सब देखते है की हमारी फसल में हर दिन कोई न कोई कीट की समस्या रहती है।जैसे की कभी सफेद मक्खी तो कभी माहू या फिर तेला।और ये सभी हमारी फसल के पत्तो पे रहके उनका रस चूसती रहती है।

   तो ऐसे में हमे ये विचार आता है की इनका नियंत्रण कैसे करे।और इनके नियंत्रण करने के लिए हमे दो-तीन कीटनाशक का साथ में उपयोग करना पड़ता है।जो की काफी खर्चीला हो सकता है।तो ऐसे में अगर हमे कोई ऐसी दवाई मिल जाए जिससे इन सभी का लंबे समय तक नियंत्रण कर सके तो हमे इससे काफी फायदा हो सकता है।

 तो आज हम ऐसे ही एक कीटनाशक के बारे में बात करने वाले है।जिससे आप सभी किसान भाइयों को सिर्फ एक ही दवाई डालने से ये तीनो कीट से अच्छा और लंबा नियंत्रण मिलेगा।किसान भाइयों इस कीटनाशक का नाम है BASF sefina. तो चलिए जानते है उसके बारे मै।


Sefina insecticide क्या है?

किसान भाइयों sefina एक नए जमाने का बहुत ही महत्वपूर्ण कीटनाशक है।जो फसल की सुरक्षा के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही ये हमारे पर्यावरण और जमीन के लिए काम हानिकारक है।जिससे हम सभी किसान भाइयों के लिए तो ये काफी फायदेमंद कीटनाशक है।

 सेफीना का उत्पादन और विक्रेता BASF india limited नाम की कंपनी करती है।जो पूरे भारत समेत विश्व के कई देशों में अपने केमिकल प्रोडक्ट्स के लिए काफी मशहूर कंपनी है।

Sefina-BASF-technical-name

Image by-BASF india


Sefina का टेक्निकल क्या है? और ये कैसे काम करता है?

Sefina का सक्रिय तत्व है AFIDOPYROPEN 50 G/L जो DC फॉर्मुलेशन मे आता है।जिसका ट्रेड नेम है Inscalis .जो नई pyropenes क्लास का पहला टेक्निकल है।ये 9d subgroup का एक लौता केमिकल है।जो इसको और भी खास बनाता है।

  Sefina कीट के chortodinal अंगो पे प्रभाव डालता है जो सिर्फ कीट मे मौजूद होते है और इसके अलावा कोई प्राणी में नहीं पाए जाते।सैफीना के छिड़काव के बाद कीट बहेरे हो जाते है, अस्त व्यस्त हो जाते है। जिससे वो ठीक से अपनी खाने और पीने की क्षमता को खो देते है।और बाद में भूख और प्यास की वजह से उसका नाश होता है।



Sefina का उपयोग कौनसी फसल में और कैसे कर सकते है?

सैफीना का उपयोग आप कपास,ककड़ी और बैंगन जैसी फसलों में कर सकते है।ये तीनो फसलें कंपनी के द्वारा दिया गया सुझाव है।लेकिन इसका उपयोग दूसरी फसलों पर भी कर सकते है।परंतु इसका उपयोग दूसरी फसलों पर करने से पहले अपने कृषि विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले।
 
 सैफीना का उपयोग जब फसलों में व्हाइट फ्लाई,जेसिड्स या फिर अफिड की शुरुआत हो तब करना चाहिए।उसके लिए 400/ml sefina को 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

Sefina के उपयोग से क्या फायदा होता है?

1>सैफीना के उपयोग से सबसे पहला फायदा लंबे समय तक हमारी फसल को कीटो से नियंत्रण मिलता है।जिससे हमे काफी आर्थिक फायदा होता हे।

2>इसके काम करने के अनोखे सिस्टम से हमे जल्दी और प्रभावी नियंत्रण मिलता है।

3>सैफीना एक अनोखे फॉर्मूलेशन और इनबिल्ट पेनीट्रेंट के साथ आता है जो छिड़काव के बाद पौधे पर दवाई के उचित प्रसार और प्रभावकारिता को सुनिश्चित करता है।

4>इसका उपयोग करने से सब्जी की फसल में वायरल संक्रमण को कम करने में मदद करता है।

5> सैफीना काफी हद तक पर्यावरण के लिए सुरक्षित है।जिससे इस कीटनाशक के उपयोग से हमारे आस पास के वातावरण में कोई खास नुकसानी नही आती।


तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।