Farmer safety kit का इस्तेमाल क्यों जरूरी है? इसका उपयोग कैसे करना चाहिए? प्रोटेक्शन कीट की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों. ये बात तो हम सब जानते ही है की हमारी आज के जमाने की खेती में केमिकल युक्त दवाइयों का काफी बड़ा प्रभाव है।और ये हमे ज्यादा मुनाफा कमाने भी काफी मदद करती है।

 लेकिन इन दवाइयों के कुछ दुष्परिणाम भी होते है।जिसमे से एक कारण ये भी है की दवाई का उपयोग या छिड़काव करने वाले हमारे किसान भाईयो या फिर मजदूर भाइयों पर भी इसका दुष्प्रभाव होता है।

 तो इसी समस्या से काफी हद तक रक्षण के लिए हम जानेंगे farmer safety kit के बारे में जिसका उपयोग हमारी आज के जमाने की खेती में काफी जरूरी है।

Farmer safety kit का इस्तेमाल क्यों जरूरी है?

किसान भाइयों ये बात तो हम सब जानते है की pesticides हमारे लिए आज की खेती में काफी जरूरी होता है।इसके उपयोग से हमे फसल में काफी रक्षण मिलता है.फिर चाहे बात कीटो की हो, फफूंदी की हो या फिर फसल के खरपतवार की।
 
 लेकिन इसके जितने उपयोग है वैसे ही कुछ दुष्परिणाम भी होते है जिसका सामना हमारे किसान भाईयो को करना पड़ता है।क्योंकि इसके सीधे संपर्क में आते है.और इसके नतीजे कभी कभी काफी गंभीर रूप ले लेते है।

Pesticides के संपर्क में आने से होने वाले नुकसान।

> किसान भाईयो pesticides के त्वचा के संपर्क में आने से बहुत बार जलन महसूस होती है.ये जलन कभी कभी तो इतनी बढ़ जाती है की इसके संपर्क में आया हुआ इंसान रात को ठीक से नींद भी नहीं ले पाता है।और त्वचा को भी नुकसान पहुंचाती है।

>ये pesticides अगर आंखो मे चली जाए तो आखों में भी काफी जलन होती है।

>अगर ये हमारी मुंह और नाक के जरिए हमारे शरीर में घुस जाए तो कभी कभी संपर्क में आए हुए इंसान की हालत बहुत खराब हो जाती है।और उसे मेडिकल ट्रीटमेंट की जरूरत पड़ सकती है।

>अगर pesticides हमारे शरीर में आजाये तो ये हमारी रोग प्रतिकारक शक्ति पर भी काफी नकारात्मक असर दिखाती है।

> और ऐसे ही कभी कभी ये गंभीर बीमारियों को आमंत्रण देती है।और शारीरिक एवं आर्थिक रूप से भी नुकसान करती है।

तो किसान भाइयों इस प्रकार ये हमे नुकसान पहुंचा सकती है।और इस नुकसान से बचने के लिए protection kit का इस्तेमाल काफी आवश्यक हे।

Farmers safety kit क्या है? और इसमें क्या होता हे?

Farmers safety kit एक प्रकार की ppe kit होती है जो हमे pesticides के सीधे संपर्क में आने से बचाती है।जिससे हमे बहुत सारी गंभीर समस्या से बचने में मदद करती है।

इस kit के अंदर हमे ppe ट्राउजर,ppe अप्रोन,दस्ताने, गोगल्स और मास्क जैसी चीजे मिलती है।जो हमारी दवाई के छिड़काव के समय रक्षणात्मक रूप से मदद करती है।
safety-kit-for-farmers
Image by-Bighaat



Safety kit का उपयोग कैसे करना चाहिए?

Safety kit  का इस्तेमाल हमे दवाई के छिड़काव समय करना चाहिए।जिससे हमे जहरीली दवाइयों से रक्षण मिल सके।

इसके लिए हमे सबसे पहले ppe ट्राउजर और ppe अप्रोन को पहनकर उसके बाद मास्क और गोगल्स  और अंत में दस्ताने पहनने के बाद दवाई का उपयोग करना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए इस विडियो को देखिए जिससे आप सभी को इसकी विस्तृत जानकारी मिल सके।




कौनसी Farmer safety kit  का इस्तेमाल करना चाहिए?

किसान भाईयो हमे ऐसी kit का इस्तेमाल करना चाहिए जिसका मैटीरियल की गुणवत्ता काफी अच्छी हो और हमारे शरीर को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षा प्रदान करे।
ऐसे में मार्केट में काफी सारी  अच्छी क्वालिटी की kit आती है जिसमे से एक है basf sanrakshan kit. जो काफी किसान भाई इस्तेमाल करते है।और इसकी अच्छी क्वालिटी के कारण ये लोकप्रिय है।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।