Ferterra insecticide क्या है?कौनसी फसल में इसका उपयोग कर सकते है? Ferterra की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों.अगर आप गन्ने की या फिर धान की फसल उगाते है तो आपको पता होगा की इस तरह की फसलों में छेदक प्रकार की सुंडी काफी नुकसान करती हे।और हमारा मुनाफा भी घटाती है।

तो ऐसी स्थिति में इन छेदक प्रकार की सुंडी को नियंत्रित करना काफी जरूरी होता हे।नही तो ये फसल को काफी नुकसान पहुंचा सकती हे।और ऐसी स्थिति में किसान भाई ये सोचते है की इसको कैसे नियंत्रण में लाया जाए और अपनी फसल को बचाया जा सके?

तो किसान भाइयों आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।क्योंकि आज हम ऐसी ही एक कीटनाशक के बारे में बात करने वाले हे जिसका नाम है ferterra fmc.तो चलिए जानते है इसके बारे में।


Ferterra insecticide क्या है?

Ferterra एक दानेदार कीटनाशक है।जिसका उपयोग गन्ने या फिर धान में लगने वाली छेदक प्रकार की सुंडी को नियंत्रित करने के लिए किया जाता हे।और इसी वजह से धान की फसल उगाने वाले किसान भाइयों में ये काफी विश्वशनीय कीटनाशक हे।

Ferterra का उत्पादन और विक्रेता FMC INDIA PVT LTD. नाम की कंपनी करती है।ये कंपनी अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स और अच्छी क्वालिटी की वजह से भारत और अन्य दूसरे देशों में भी काफी प्रसिद्ध है।
fmc-ferterra
Image source-google|image by-agroes


Ferterra का technical name क्या है? और ये कैसे काम करता है?

Ferterra के सक्रिय तत्व के बारे में बात करे तो इसमें chlorantraniliprole 0.4% gr फॉर्मुलेशन में आता हे।जिसका मतलब ये दानेदार स्वरूप में आने वाला कीटनाशक हे।

Ferterra के mode of action की बात करे तो ये सिस्टेमिक तरीके से काम करता है।और कीटनाशक में कार्रवाई का एक अनूठा तरीका है जो उन कीटों को नियंत्रित करता है जो अन्य कीटनाशकों के प्रतिरोधी हैं।

Ferterra का उपयोग कौनसी फसल में कर सकते हे? और ये कौनसी कीटो को कंट्रोल करता है?

Ferterra उपयोग आप गन्ने की फसल और धान की फसल मे कर सकते है।क्योंकि कंपनी सिर्फ इन्ही दो फसलों में ferterra का इस्तेमाल करने की सिफारिश करती हे।

और बात करे इसके उपयोग से नियंत्रित होने वाले कीटो की तो ये पीत तना छेदक
(स्किपोफागा इन्सेंटुलस),धान का पत्ता मोडक (नैफाला क्रोसिस मेडिनेलिस),कोंपल छेदक
(काइलो इनफसकैटेलस),शीर्ष छेदक (स्किंपोफागा एक्सरप्टेलिस) जैसी कीटो को कंट्रोल करता है।


Ferterra का इस्तेमाल कब और कैसे करना चाहिए?

Ferterra का गन्ने के खेत में बुआई से पहली सिंचाई तक प्रयोग करने पर तना छेदक से बचाव होता है शीर्ष छेदक से बचने के लिए शीर्ष छेदक कीटों के अण्डज दिखते ही प्रयोग करें।इसकी मात्रा की बात करे तो 7.5/kg प्रति एकड़ गन्ने के खेत में एक साथ बिखरे। गन्ने में फरटेरा का प्रयोग बुआई के समय नाली में तथा अंकुरण के समय कल्लों की जड़ो के पास मिट्टी में पंक्ति में डाले और इसके बाद सिंचाई कर दें।

और धान की रोपाई के 15 - 35 दिन बाद 4/kg ferterra insecticide  प्रति एकड़ के हिसाब से बिखराव करें।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।