Hitweed Maxx का technical name kya है?और ये कैसे काम करता है?hitweed maxx की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों,जैसा की हम सब जानते है की हमारी कपास की फसल में अगर खरपतवार की समस्या हो जाए तो उसको नियंत्रित करना काफी मुश्किल हो जाता है।लेकिन अगर ऐसे में हमे कोई ऐसी दवाई मिल जाए जो हमारी कपास की फसल को नुकसान न पहुंचाए और लगभग हर प्रकार की खरपतवार को कंट्रोल करे तो ये हमारी कपास की खेती को काफी हद तक आसान करने में मददगार हो सकती है।

 तो किसान भाइयों आज हम ऐसी ही एक दवाई के बारे में बात करने वाले है जिसका नाम है hitweed maxx.ये दवाई किसान भाइयों के काफी काम आ सकती है।तो चलिए जानते है इस दवाई के बारे में।

Hitweed Maxx क्या है?

किसान भाइयों hitweed Maxx कपास की फसल के लिए इस्तेमाल में लिए जाने वाला selective herbicide है।जिसका मतलब है इसका उपयोग केवल कपास की फसल में ही किया जा सकता है।और दूसरी फसलों में इसका उपयोग करना वर्जित है।

 Hitweed Maxx का उत्पादन और विक्रेता Godrej agrovet ltd. नाम की कंपनी करती हे।ये कंपनी अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स और अच्छी क्वालिटी के लिए भारत समेत कई देशों में प्रचलित है।
hitweed-maxx-herbicide-content
Image by-Godrej agrovet


Hitweed Maxx का technical name kya है?और ये कैसे काम करता है?

अगर हम hitweed Maxx के chemical composition के बारे में बात करे तो इसमें दो मुख्य टेक्निकल है।जिसमे पहला टेक्निकल Pyrithiobac Sodium 6% है और दूसरा टेक्निकल Quizalofop ethyl 4% है।जो MEC फॉर्मुलेशन में आता है।

Hitweed Maxx के mode of action के बारे बात करे तो ये इसकी कार्रवाई का दोहरा तरीका है - यह एसिटोलैक्टेट सिंथेज़ (ALS) और ACC एंजाइम को बाधित करके कार्य करता है, इस प्रकार कोशिका विभाजन को रोकता है।

Hitweed Maxx कौनसे खरपतवार पे काम करता हे?

Hitweed Maxx से नियंत्रित होने वाले खरपतवार की बात करे तो ये लग भग हर प्रकार के चौड़ी पत्ती वाले और संकरी पत्ती वाले खरपतवार पे प्रभावी नियंत्रण करता है।

जिसमे ट्राइएंथेमा SPP (कार्पेट वीड), ऐमारैंथस SPP (पिगवीड), डिगेरा SPP (प्लम्ड कॉक्सकॉम्ब), इचिनोक्लोआ क्रुसगल्ली (बार्नयार्ड ग्रास), इचिनोक्लोआ कोलोनम (जंगल चावल), डाइनब्रा रेट्रोफ्लेक्सा (वाइपर ग्रास) और डिजिटेरिया मार्जिनटा (क्रैबग्रास) जैसी खरपतवार शामिल है।

Hitweed Maxx का उपयोग कब और कैसे करे?

इसका उपयोग करने के लिए जब कपास की फसल उग कर बाहर आ जाए और खरपतवार 2 से 5 पत्ती की अवस्था में हो.तब इस खरपतवार नाशक का इस्तेमाल करना सबसे उचित रहता है।

इसका उपयोग करने के लिए 450/ml दवाई को 150 से 200 लिटर साफ पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से पूरी जमीन को कवर कर सके इस तरीके से करना चाहिए जिससे हमे बेस्ट रिजल्ट मिल सके।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।