Laatu-sumitomo क्या है? और इसका उपयोग कैसे करे? Laatu fertilizer की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों.हम अक्सर हमारी फसल में जरूरत के हिसाब से कुछ न कुछ टॉनिक का इस्तेमाल करते रहते है।जैसे की ह्यूमिक एसिड,अमीनो एसिड,विटामिन्स या फिर अन्य कुछ।

 लेकिन अगर हमें इन सभी चीजों का बार बार इस्तेमाल ना करना पड़े और ये सारी चीजे हमारी फसल अपनी जड़ों से ले सके तो ये हमारा समय और पैसा दोनो की बरबादी को कम कर सकता है।

तो किसान भाइयों आज हम ऐसे ही एक organic fertilizer के बारे में बात करेंगे जिसका नाम है laatu।


laatu-sumitomo
Image source-google|image by-India mart


Laatu क्या है? और ये कैसे काम करता है?

Laatu एक बहुत ही अच्छी क्वालिटी का organic fertilizer है।जिसका उत्पादक और विक्रेता sumitomo chemical india limited नाम की कंपनी करती हे।जो विश्व की जानी मानी कम्पनी है।

 लाटू में बहुत सारे लाभदायी तत्त्व पाए जाते है जैसे की humic acid 38%,amino acid 10%,Vitamin(C,B,E) 19%, और समुद्री वनस्पति का अर्क 26%,इसके साथ साथ और भी कुछ तत्व पाए जाते हैं।

 Laatu का इस्तेमाल करने से इसमें मौजूद सारे पोषक तत्व जमीन के माध्यम से फसल की जड़ों तक पहुंचते है।इसके बाद जड़ों के द्वारा ये पोषक तत्व पौधो को मिलती है जिससे हमारी फसल का अच्छे से विकास होता है।

Laatu का इस्तेमाल कौनसी फसल में ,कितना और कैसे कर सकते है?

Laatu का इस्तेमाल हम लग भग हर तरह की फसलों में कर सकते हे जैसे की गन्ना,कपास,गेहूं,मिर्च, टमाटर, गोबी,सोयाबीन,धान प्रकार की फसलें,मूंगफली, मूंग,और आलु विगेरे जैसी फसलों में कर सकते है।

  लाटु का इस्तेमाल करने के लिए आप 4kg laatu को प्रति एकड़ के हिसाब से किसी भी अन्य खाद के साथ मिला कर  सिर्फ छिट्टे में करें।क्योंकि कंपनी सिर्फ इसी तरीके से laatu का उपयोग करने का सुझाव देती है।

  Laatu के इस्तेमाल से पहले आप की फसल के अनुसार अपने कृषि विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें जिससे आप इस प्रोडक्ट का ज्यादा से ज्यादा फायदा ले पाए और आपकी फसल को अन्य कोई भी नुकसानी  न हो।


Laatu के इस्तेमाल से क्या फायदे होते है?

> Laatu के इस्तेमाल से जड़ों का अच्छे से विकास होता है।जिससे पौधे ज्यादा पानी और पोषक तत्वों को अच्छे से ग्रहण कर सकते हे।जिससे पौधो का सही तरीके से विकास हो सकता है।

> laatu जमीन के लाभदाई सूक्ष्मजीवों की परवरिश में मदद करता है।जिससे हमारी जमीन की उपजाव क्षमता में बढ़ौतरी होती है।

>Laatu एक ऑर्गेनिक खाद हे।जिससे ये हमारी जमीन को काफी कम मात्रा में रसायन जाते है।और हमारी जमीन हानिकारक रासायनों से मुक्त रहती है।



तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।