Upl avancer glow का उपयोग क्या है? और कैसे काम करता है? Avancer glow fungicide की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों।अगर आप मिर्च की खेती करते है तो आपको पता होगा की फफूंद का उपद्रव बढ़ने से मिर्च की फसल पर उसका काफी नुकसान होता है।ऐसी परिस्थिति में हर किसान भाई ये चाहता है की वो समय पर फफूंदी पर नियंत्रण कर सके।

 लेकिन किसान भाइयों आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।क्योंकि आज कल बाजार में बहुत सारे फफूंद नाशक मौजूद है।जो काफी एडवांस टेक्नोलॉजी से तैयार किए जाते है।तो आज हम उन्हीं में से एक के बारे में बात करने वाले है जिसका नाम है avancer glow. तो चलिए जानते है उसके बारे में।

avancer-glow-upl
Image by-Upl


Avancer glow क्या है?

Avancer glow एक broad spectum फफूंदी नाशक है।जिसका मतलब है की एक फफूंदी नाशक के इस्तेमाल से ये बहुत सारी फफूंदी को कंट्रोल करता है।avancer glow एक बहुआयामी असर वाला फफूंदी नाशक है।जो बचावकारी और उपचारकारी दोनो गुणों से युक्त है।
 
 इसके उत्पादक और विक्रेता है upl limited नाम की कंपनी है।जिसको लग भग हर किसान भाई जानते है और उसपर काफी विश्वाश भी करते है।क्योंकि ये कंपनी भारत समेत विश्व के कई देशों में अपना व्यापार करती है और अपनी मेहनत से दुनिया भर के किसानों का दिल जीता है।और हमारे लिए ये गर्व की बात होगी क्योंकि upl limited एक भारतीय कंपनी है।


Avancer का टेक्निकल क्या है? और ये कैसे काम करता है?

किसान भाइयों avancer glow दो फफूंदी नाशक का मिश्रण है जिसमे Azoxystrobin 8.3% और Mancozeb 66.7% WDG फॉर्म में होता हे।इसका उपयोग करने से ये फफूंद की माइटोकांड्रियल में सांस लेने में बाधा डालता है जिससे फफूंदी का नाश होता है।
  
  avancer glow fungicide का उपयोग करने से ये फंगस कोशिका की 6 भिन्न संरचनाओं पर असर करता है, साथ ही बीमारियों की प्रतिरोधकता पैदा करने को असंभव कर देता है. जिससे फफूंद आने से पहले ही नियंत्रित किया जा सके।


Avancer glow के उपयोग के क्या फायदे है?


avancer fungicide का इस्तेमाल करने से फसल की जीवन शक्ति, पैदावार तथा गुणवत्ता पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है और बीमारियों की प्रतिरोधकता पैदा करने को असंभव कर देता है।

अवान्सर ग्लो से उपचारित फसलें नाइट्रोजन को सक्षमता से इस्तेमाल करने का गुण दर्शाती है, जिससे ज्यादा पैदावार मिलती है और गुणवत्ता में सुधार होता है।और बारिश में न बहने के गुण को बढ़ाता है।
 
 इसके उपयोग से इसमें मौजूद Zn++ जो कि वृद्धि दिलाने वाले हारमोन ऑक्सिन के अग्रवाहक ट्रिप्टोफान के संश्लेषण के लिए आवश्यक है.और Mn++ प्रकाश संश्लेषण को क्रियाशील करता है।

 Avancer के उपयोग से डाउनी मिल्ड्यू(Downy mildew), पावडरी मिल्ड्यू(powdery mildew) एंथ्रेक्नोस(Anthracnose), लीफ स्पॉट(Leaf spot) जैसी फफूंदी पर प्रभावी नियंत्रण करता है।


इसका उपयोग किन फसल में, कब और कितना कर सकते है?

आम तौर पे कंपनी इसका उपयोग अंगूर और मिर्च की फसल पे करने की सलाह देती है।लेकिन इसके अलावा आप इनका उपयोग प्याज,लहसुन,टमाटर,मूंगफली,कपास,धनिया और जीरा जैसी फसल में कर सकते है।
 
इसका पहला उपचार आप जब फसल 40-45 दिन की हो तब 600/gm दवाई को 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से करना चाहिए। और दूसरा छिड़काव जब फसल 60-65 दिन की हो तब 600/gm दवाई को 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से करना चाहिए।
 

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।