Acrobat BASF fungicide का उपयोग कौनसी फसल में कर सकते है?इसका टेक्निकल क्या है? acrobat की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाईयो,अगर आप अंगूर या आलू की खेती करते है तो आपको इन फसलों में आने वाली फफूंदो से काफी परेशानी होती होंगी।और इन फफूंदों में सबसे ज्यादा डाउनी मिल्ड्यू और लेट ब्लाइट का प्रकोप इन फसलों में काफी होता है।

अब ऐसी परिस्थिति में किसान भाई ये सोचते है की इन दोनो प्रकार की फफूंदी को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है?तो किसान भाईयो अब आपको इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है।क्योंकि आज हम ऐसे ही एक प्रोडक्ट के बारे में बात करने वाले है जिसका नाम है acrobat BASF का fungicide.

BASF acrobat क्या है?

Acrobat दुनिया के सबसे विश्वसनीय फफूंदी नाशको मैं से है।जो डाउनी मिल्ड्यू और लेट ब्लाइट जैसी फफूंदी को प्रभावी रूप से नियंत्रित करता है।
acrobat-pesticide
Image by-BASF


Acrobat का उत्पादक Saraswati agro chemicals pvt.ltd. नाम की कंपनी करती है और इसके विक्रेता BASF india limited. नाम की कंपनी करती है।ये कंपनी अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स और क्वालिटी के लिए भारत समेत पूरे विश्व में काफी लोकप्रिय है।

Acrobat fungicide का technical क्या है? और ये कैसे काम करता है?

Acrobat के टेक्निकल की बात करे तो इसमें Dimethomorph 50% wp फॉर्मुलेशन में आता है।जिसका मतलब है की wettable powder. ये दवाई सिस्टेमिक रूप से काम करती है जिससे ये फफूंदी पर प्रभावी नियंत्रण करता है।

 अगर इसके काम करने की आसान भाषा में बात करे तो ये सिस्टमिक रूप से फफूंदी की कोशिकाओं की दीवार को तोड़ देता है।जिससे ये फफूंदी के सभी चरणों में काफी प्रभावी नियंत्रण देता है।ये अपनी anti sporulant और translaminar गुणों के कारण फफूंदी को बहुत ही अच्छे से नियंत्रण करता है।

Acrobat का इस्तेमाल कौनसी फसल में कब और कितना करना चाहिए?

Acrobat का उपयोग हम अंगूर और आलू की फसल में बिना किसी भी प्रकार की चिंता किए कर सकते है।

अंगूर की फसल में acrobat का इस्तेमाल करने के लिए डाउनी मिल्ड्यू और लेट ब्लाइट फफूंदी के लक्षण दिखने पर 1000/gm दवाई को 750/लिटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

आलु की फसल में acrobat का इस्तेमाल करने के लिए डाउनी मिल्ड्यू और लेट ब्लाइट फफूंदी के लक्षण दिखने पर 1000/gm दवाई को 750/लिटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

Acrobat के इस्तेमाल करने के फायदे।

> इसके इस्तेमाल से downy mildew और late blight फफुंदियो को सभी चरणो में प्रभावी ढंग से नियंत्रित करता है।

> ये फफूंदी की कोशिकाओं की दीवार को तोड़ कर उसका नियंत्रण करता है।

> इसमें anti sporulant और translaminar गुण मौजूद है।जो फफूंदी को रोकने में काफी सहायता करते है।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।