Adama dekel क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए?dekel की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाईयो,अगर आप प्याज की खेती करते है तो आपको इसमें होने वाली खरपतवारो से काफी परेशान होते होंगे!और इसके नियंत्रण के लिए क्या करे? ऐसी चिंता भी होती होंगी।

 लेकिन किसान भाइयों अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।क्योंकि आज हम ऐसे ही एक खरपतवार नाशक दवाई के बारे में बात करने वाले है जो प्याज की फसल में लग भग हर प्रकार की खरपतवारो को नियंत्रित करता है।तो चलिए जानते है इस दवाई के बारे मे जिसका नाम है adama dekel.

Dekel क्या है?

Dekel एक अनोखा broad spectrum खरपतवार नाशक है।जो प्याज की फसल में होने वाले लग भग हर तरह के खरपतवारो का प्रभावी नियंत्रण करता है।
dekel-adama
Image source-google|image by-Bighaat


Dekel के उत्पादक और विक्रेता adama india pvt Ltd नाम की कंपनी करती है।ये कंपनी अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स और क्वालिटी के कारण भारत समेत पूरे विश्व के कई देशों में काफी लोकप्रिय है।

Dekel का technical क्या है? और ये कैसे काम करता है?

Dekel दो प्रभावशाली खरपतवार नाशकों का मिश्रण है। जिसमे पहला टेक्निकल propaquizafop 5% है और दूसरा टेक्निकल oxyfluorfen 12% है। Dekel हमे ec फॉर्मुलेशन मे मिलता है।जिसका मतलब है Emulsifiable Concentrate.

इसके काम करने के तरीके की बात करे तो ये Lipid biosynthesis और cell membrane मे भंग डालके खरपतवारो का नाश करता है।


Dekel का उपयोग कब? और कैसे करना चाहिए?

Dekel का उपयोग तब करना चाहिए जब खरपतवारो की अवस्था 2 से 3 पत्ती की हो और मिट्टी में संपूर्ण रूप से नमी हो।जिससे दवाई का रिजल्ट अच्छे से मिल सके।अगर बात करे इसके इस्तेमाल की तो 350/ml दवाई को 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

सावधानी।

> Dekel का उपयोग सिर्फ प्याज की फसल में ही करना चाहिए।यदि आप इसके अलावा अन्य फसल पर उपयोग करना चाहते है तो अपने कृषि विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले।

> Dekal का उपयोग करते समय मिट्टी में नमी का होना बहुत जरूरी है।क्योंकि नमी के बिना दवाई का अच्छा परिणाम प्राप्त नहीं होता।

> इसका उपयोग सिर्फ साफ पानी के साथ ही करना चाहिए।क्योंकि साफ पानी में ही दवाई का अच्छा परिणाम मिलता है।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।