BASF STOMP XTRA क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए? Stomp xtra की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों,अगर आप सोयाबीन,कपास या फिर मूंगफली जैसी फसलों की खेती करते है और आपको हमेशा इन फसलों में खरपतवारो को नियंत्रण करने की चिंता होती होगी।क्योंकि खरपतवार हमारी फसल में पोषक तत्वों का बटवारा करती है।जिससे फसल का शुरुआती विकास ठीक से नहीं हो सकता।

लेकिन किसान भाईयो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम ऐसे ही एक हर्बिसाइड के बारे में बात करने वाले है जो हमारी फसलों में खरपतवारो को उगने से पहले ही नियंत्रित करने में मदद करता है।जिसका नाम BASF STOMP XTRA है।

Stomp xtra क्या है?

Stomp xtra एक डाइनिट्रोएनिलिन क्लास का खरपतवारनाशक है। जो फसलों में घास वर्गीय और कुछ प्रकार की चौड़ी पत्तीओ के खरपतवारो के नियंत्रण के लिए किया जाता है।यह एक pre emerge herbicide है।जिसका मतलब है कि इसका इस्तेमाल खरपतवार के अंकुरण से पहले करना चाहिए।
BASF-STOMP-XTRA
Image source-google|image by-Bighaat


Stomp xtra herbicide के उत्पादक Saraswati agro chemicals (india) Pvt. Ltd. नाम की कंपनी करती है।और इसके विक्रेता basf india limited नाम की कंपनी करती है जो की अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स के लिए भारत समेत पूरे विश्व में काफी लोकप्रिय है।

Stomp xtra का टेक्निकल क्या है? और ये कैसे काम करता है?

Stomp xtra के अंदर हमे मुख्य सक्रिय तत्व के रूप में Pendimethalin 38.7 % CS फॉर्मुलेशन में देखने को मिलता है।जिसका मतलब कैप्सूल सस्पेंशन होता है।

इसके काम करने के तरीके की बात करे तो ये अंकुरित होने पर अतिसंवेदनशील संकरी पत्ती और चौड़ी पत्ती वाले खरपतवारों के कोशिका विभाजन और कोशिका विस्तार को रोकता है।

Stomp xtra का उपयोग कौनसी फसल में? किन खरपतवारो के नियंत्रण के लिए? और कैसे करना चाहिए?

कपास - कपास की फसल में चीनयारी,सांबा,खारयू,सिगल घास,चौलाई और गाजर घास जैसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए बुआई से पहले या बुआई के 3 दिन के भीतर 1500 ml से 1750 ml दवाई को 500/लिटर पानी में अच्छे से मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

मूंगफली - मूंगफली की फसल में चीनयारी,सांबा,बोखनी और नोनिया जैसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए बुआई के 3 दिन के भीतर अंकुरण पूर्व 1500 ml से 1750 ml दवाई को 375/लिटर पानी में अच्छे से मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

जीरा - जीरा की फसल में कुंजरू और नोनिया जैसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए बुआई के 3 दिन के भीतर अंकुरण पूर्व 1500 ml से 1750 ml दवाई को 375 से 500 लिटर पानी में अच्छे से मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

इन फसलों के साथ साथ अन्य फसलों में प्रयोग करने के लिए अपने कृषि विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले।

सावधानी।

> इसका इस्तेमाल कृषि विशेषज्ञ की सलाह अनुसार करना चाहिए।

> हवा के विपरीत छिड़काव नही करना चाहिए।

> साफ पानी का इस्तेमाल बहुत ही महत्वपूर्ण है।

> घोल बनाते समय और प्रयोग करते समय धूम्रपान और किसी भी प्रकार का खान-पान का सेवन नहीं करना चाहिए।

>  बेहतर परिणाम के लिए Flat fan nozzle का इस्तेमाल करना चाहिए।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।