Dhanuka sempra क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए? Sempra herbicide की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों,अगर आप गन्ने की फसल लगाते हैं और इन फसल में आप मोथा घांस की समस्या है।तो यह समस्या किसान भाइयों के लिए बड़ा सिरदर्द बन जाती हैं।क्युकी हम सब जानते है कि मोथा घांस इतनी आसानी से नहीं जाती और हमारी फसल के विकास में बाधा डालती हैं।

लेकिन किसान भाइयों अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम ऐसे ही एक प्रोडक्ट के बारे में बात करने वाले है जो हमारी फसल में मोथा की समस्या को हल करने में हमारी मदद करता है।जिसका नाम है dhanuka sempra.

Sempra herbicide क्या है?

Sempra गन्ने और मक्के की फसल में मोथा घांस (Cyperus rotundus) का गांठों से नियंत्रण करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक selective harbicide है।

dhanuka-sempra
Image source-google|image by-Dhanuka agritech



इसका उत्पादन nissan chemical corporation - japan नाम की कंपनी करती है।और इसकी आयात, पुनः पैकिंगकर्ता और विक्रेता dhanuka agritech limited. नाम की कंपनी करती है।यह कंपनी अपने बेहतरीन कृषि उत्पादों और अच्छी क्वालिटी की वजह से पूरे भारत के किसानों मे काफी लोकप्रिय है।

Dhanuka sempra का technical name क्या है? और ये कैसे काम करता है?

Sempra herbicide के अंदर हमे सक्रिय तत्व के रूप में हमे Halosulfuron Methyl 75%wg फॉर्मुलेशन मे देखने को मिलता है।




इसके काम करने के तरीके की बात करे तो ये एसिटोलैक्टेट सिंथेज़ (एएलएस) को रोकता है। जिससे मोथा घास (साइपरस रोटंडस) की भुखमरी हो जाती है।और परिणाम के स्वरूप पौधे का नाश होता है।

गन्ने और मक्के की फसल में Sempra का इस्तेमाल कब? और कैसे करना चाहिए?

गन्ने और मक्के की फसल में जब मोथा घांस की 3 से 5 पत्ती की अवस्था पे,मिट्टी में जब नमी हो तब यानी की पहली सिंचाई के बाद करना चाहिए।





इसके अलावा गन्ने और मक्के की फसल में इस्तेमाल करने के लिए 36/gm दवाई को 150/लिटर से 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

सावधानी।

> इसका इस्तेमाल कृषि विशेषज्ञ की सलाह अनुसार करना चाहिए।

> मिट्टी में नमी का होना काफी जरूरी है।

> सेम्परा का प्रयोग तभी करें जब मोथा 3-5 पत्ती अवस्था में हो।

> उचित कवरेज सुनिश्चित करें और एक ही जगह पे बार-बार छिड़काव से बचे।

> आस-पास की फसलों पर छिड़काव के बहाव से बचें।

> यदि फसल अन्य फसलों के साथ अंतर फसल मिश्रित फसल है तो सेमपरा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

> सेम्प्रा प्रयोग करने के 7 से 8 दिन बाद हल्की सिंचाई अवश्य करे।

> हवा के विपरीत छिड़काव नही करना चाहिए।

> साफ पानी का इस्तेमाल बहुत ही महत्वपूर्ण है।

> घोल बनाते समय और प्रयोग करते समय धूम्रपान और किसी भी प्रकार का खान-पान का सेवन नहीं करना चाहिए।

> बेहतर परिणाम के लिए Flat fan nozzle का इस्तेमाल करना चाहिए।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।