Filiya Syngenta क्या है? धान की फसल में इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए? Filia fungicide की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों, यदि आप धान की खेती करते है।और इस फसल में  शीथ ब्लाइट और ब्लास्ट जैसी बीमारियों का प्रकोप है।तो ऐसी परिस्थिति में हमारी फसलों में उत्पादन की कमी हो सकती है।

लेकिन किसान भाइयों अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम ऐसे ही एक प्रोडक्ट के बारे में बात करने वाले है जो हमारी धान की फसल में ऐसे रोगों के नियंत्रण में मदद करता है।जिसका नाम है filia syngenta.

Filia fungicide क्या है?

Filia धान की फसल में होने वाले रोगों को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक सिस्टेमिक फफुंदीनाशक मिश्रण है।जिससे बीमारियों के खिलाफ हमे काफी प्रभावशाली नियंत्रण मिलता है।

filia-syngenta
Image source-google|image by-Indiamart



 इसके उत्पादक और विक्रेता syngenta india limited नाम की कंपनी करती है। यह कंपनी अपने बेहतरीन कृषि उत्पादों और अच्छी क्वालिटी के कारण भारत समेत पूरे विश्व में काफी लोकप्रिय है।

Syngenta filia का technical क्या है?और ये कैसे काम करता है?

Filia fungicide के अंदर हमे दो सक्रिय तत्वों का मिश्रण देखने को मिलता है।जिसमे से पहला टेक्निकल PROPICONAZOLE 10.7% है और दूसरा टेक्निकल TRICYCLAZOLE 34.2%  है।इन दोनों टेक्निकल का मिश्रण हमे SE फॉर्मुलेशन के रूप में मिलते है।
 
इसके काम करने के तरीके की बात करे तो इसमें मौजूद प्रोपिकोनजोल अर्गोस्टीरॉल संश्लेषण को बाधित करता है और ट्रॉयसॉक्लाजोल मिलैनिन संश्लेषण को बाधित करता है।जिससे परिणाम स्वरूप पौधो में बीमारियों को नियंत्रित करता है।

Filia का इस्तेमाल धान में कौनसे रोगों के नियंत्रण के लिए? कब? और कैसे करना चाहिए?

इसका इस्तेमाल धान की फसल में आने वाले शीथ ब्लाइट (पर्णच्छद अंगमारी रोग) और सहसमारी रोग(ब्लास्ट) के नियंत्रण के लिए किया जा सकता है।

 बीमारी की शुरूवात संक्रमण पर 625/ml दवाई को 500/लिटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए। और यदि बीमारियों का प्रकोप ज्यादा है तो इसके ज्यादा से ज्यादा 1-2 छिड़काव 10-15 दिनों के अंतराल पे करना चाहिए।

सावधानी।

> इसका इस्तेमाल अपने कृषि विशेषज्ञ की सलाह अनुसार करना चाहिए।

> दूसरे छिड़काव से पहले अपने कृषि विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले।

> अन्य फसलों पर इस्तेमाल से पहले अपने कृषि विशेषज्ञ की सलाह अनुसार करे।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।