Iffco nano urea क्या है? इसका उपयोग कैसे करे? Nano urea की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों, आजके जमाने में शायद ही कोई ऐसा किसान होगा जिसको यूरिया के बारे में जानकारी ना हो।लेकिन आज हम बात करने वाले हे यूरिया के किफायती प्रोडक्ट के बारे में जिसका नाम है iffco nano urea.

Neno urea क्या है?

Neno urea तरल स्वरूप में आने वाले यूरिया खाद का काफी अच्छा और किफायती विकल्प है।ये पौधो की नाइट्रोजन की खपत को पूरी करने में मदद करता है जिससे पौधो का विकास होने में मदद मिलती हैं।
nano-urea-iffco
Image source-google|image by-Amazon


 नेनो यूरिया का उत्पादक और विक्रेता IFFCO करती है।जो की भारत के किसानों मे काफी जानी मानी और विश्वसनीय cooprative है।

Neno urea का कंटेंट क्या है? और ये कैसे काम करता है?

किसान भाईयो अगर हम इसके टेक्निकल की बात करे तो इसमें 4% total nitrogen (w/v) फॉर्मुलेशन में आता है। Neno urea मे nitrogen partical की साइज को 20-50 nm तक छोटी किया जाता है जिससे ये पौधो द्वारा आसानी से अवशोषित किया जाता है।

इसके छिड़काव से ये सीधे या stomata के माध्यम से आंतरिक क्रियाओं द्वारा पौधे की आवश्यकता अनुसार प्रोटीन,अमीनो एसिड आदि के रूप में ग्रहण कर लिया जाता है।इसके बाद प्लांट सेल vacuole मे संग्रहित नेनो नाइट्रोजन को संयत्र के जरूरत के अनुसार धीरे धीरे पौधे को उपलब्ध होता है।

Neno urea का उपयोग कौनसी फसल में? कब और कैसे करना चाहिए?

Nano urea iffco का इस्तेमाल लग भग हर प्रकार की फसल में किया जा सकता है।जैसे की टमाटर,आलु,मिर्च,प्याज,लहसुन, बैंगन,मूंगफली,कपास,चना आदि में उपयोग कर सकते है।

इसके इस्तेमाल की बात करे तो इसका पहला छिड़काव फसल की क्रांतिक अवस्था पे 500/ml प्रति एकड़ के हिसाब से करना चाहिए। और दूसरा छिड़काव फसल में फूल आने के पहले 500/ml प्रति एकड़ के हिसाब से करना चाहिए।

सावधानियां
> इसका उपयोग साफ मौसम हो तभी करना चाहिए।क्योंकि इसके उपयोग के बाद बारिश आती है तो ये प्रभावी रूप से काम नहीं करता। और हमारे समय और पैसे दोनो की बरबादी होती है।इसी लिए इसके छिड़काव और बारिश के बीच का समय कम से कम 10 से 12 घंटे होना चाहिए।

> इसका उपयोग किसी भी अन्य दवाई के साथ करने से पहले अपने कृषि विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।कृषि विशेषज्ञ की सलाह के बिना इसको अन्य दवाई के साथ इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

Iffco neno urea के क्या फायदे है?

> Neno urea के इस्तेमाल से फसल के संपूर्ण विकास होता है।

> इसके इस्तेमाल से फसल पर किसीभी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।

> ये हवा,पानी और जमीन के लिए बिल्कुल सुरक्षित है।मतलब की ये पर्यावरण की सुरक्षा पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं डालता है।

> ये कीमत में काफी सस्ता होने से किसान भाईयो के पैसे की काफी बचत होती है।

>  ये नेनो स्वरूप में आने से ट्रांसपोर्टेशन खर्च मे काफी बचत होती है और कम जगह में भी इसको स्टोर किया जा सकता है।


तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।