Ralli gold क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? Ralligold की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों,देश का लगभग हर किसान भाई रासायनिक खाद के इस्तेमाल को कम करना चाहता है।क्योंकि इससे किसानों को रासायनिक खाद के लिए पैसों का खर्चा भी काफी बढ़ जाता है। और दूसरा नुकसान हमारी जमीन की मिट्टी को भी दूषित करता है।लेकिन किसान भाई को ये चिंता होती है की इसका उपाय क्या करे? जिससे इन दोनो प्रमुख नुकसान से बचा जा सके?

 परंतु किसान भाईयो अब आपको इस बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।क्योंकि आज हम आपको ऐसे ही एक बढ़िया प्रोडक्ट के बारे मे बताने वाले है।जिससे आपकी इस समस्या में काफी हद तक फायदा होगा।तो चलिए जानते है इस प्रोडक्ट के बारे मे जिसका नाम है ralli gold .

Ralligold क्या है?

Ralligold एक mycorrhizal biofertilizer है।जो मिट्टी मे मौजूद उपयोगी सूक्ष्मजीवों की संख्या को बढ़ाता है जिससे मिट्टी उपजाऊ बनती है।और फसल को जरूरी पोषक तत्वों को प्रदान करता है।जिससे पौधो का विकास संपूर्ण रूप से होता है।

Ralliigold-tata
Image source-google|image by-Rallis india



Ralligold एक जैव उर्वरक होने की वजह से ये हमारी मिट्टी और पर्यावरण के लिए काफी सुरक्षित है।और हमारी जमीन में से रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभाव को कम करने में मदद करता है।

रैली गोल्ड के उत्पादक और विक्रेता rallis india limited नाम की कंपनी करती है। ये कंपनी अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स और क्वालिटी की वजह से पूरे भारतभर के किसानों मे काफी लोकप्रिय और विश्वशनीय है।

Ralligold का content क्या है?और ये कैसे काम करता है?

Ralligold फसल और मिट्टी के लिए उपयोगी तत्वों से भरपूर है।इसके सक्रिय तत्वों के बारे में विस्तृत से जाने तो इसमें mycorrhiza 23.3%, seaweed extract 18%,
Humic acid 28.9%, ascorbic acid 12.3%,amino acid 8.5% जैसे जरूरी तत्व मौजूद है।

 Tata Ralligold के काम करने के तरीके की बात करे तो इसमें मौजूद mycorrhiza पौधो की जड़ों के विकास में मदद करता है।जिससे पौधे अच्छी तरह से जमीन से पोषक तत्वों को अवशोषित कर सकते है।और इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व पौधे के वानस्पतिक विकास और फूल लगने की प्रक्रिया में मदद करते है।

रालीगोल्ड का इस्तेमाल कौनसी फसल में? और कैसे करना चाहिए?

Ralligold का इस्तेमाल हम लगभग हर प्रकार की फसलों पर कर सकते है।जैसे की बैंगन,मिर्च,कपास,अदरक,प्याज,अंगूर,हल्दी,आलु,टमाटर,लहसुन,तरबूज,मूंगफली आदि।

Ralligold sp का उपयोग हम बीज उपचारण,अंकुर उपचारण,ड्रेंचिंग, ड्रिप सिंचाई और छिड़काव कर सकते है।यदि आप ralligold gr का प्रयोग करना चाहते है तो Ralligold gr को उर्वरक के साथ मिक्स करके ब्रॉडकास्ट कर सकते है।

इसकी मात्रा की जानकारी आप rallis india की ऑफिशियल वेबसाइट से ले सकते है जो आपको यहां क्लिक करके मिल जायेगी।या फिर अपने कृषि विशेषज्ञ की सलाह अनुसार प्रयोग करें।

Ralligold के फायदे।

> Ralligold जमीन को उपजाऊ बनाने में मदद करता है।

> इसके इस्तेमाल से फसल को जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति में मदद मिलती है।

> इसके इस्तेमाल से पौधो का संपूर्ण विकास होता है।

> इसमें मौजूद mycorrhiza पौधो की जड़ों के विकास में मदद करता है।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।