Sumitomo dantotsu क्या है? इसका technical क्या है? Dantotsu की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाईयो,अगर आप गन्ना,धान या फिर कपास की खेती करते है तो आप जानते होंगे की इन फसलों में रस चूसक कीटो का काफी प्रभाव रहता है।अगर समय रहेते इसका नियंत्रण ना किया गया तो इसका बुरा असर हमारी पैदावार पर पड़ता है।

लेकिन किसान भाइयों अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम ऐसे ही एक कीटनाशक दवाई के बारे में बात करने वाले है जिसका नाम है dantotsu sumitomo. तो चलिए जानते है इस दवाई के बारे मे।

Dantotsu क्या है?

Dantotsu insecticide एक broad spectrum कीटनाशक है।जिसका मतलब है कि ये एक साथ बहुत प्रकार की कीटो को नियंत्रित करता है।जिससे दूसरी दवाई का छिड़काव करने के खर्च मे भी बचत होती है।

dantotsu-sumitomo
Image by-Sumitomo



 Dantotsu के उत्पादक sumitomo chamical co.ltd-(japan)नाम की कंपनी करती है।और इसकी निर्यात और विक्रेता sumitomo chamical india ltd. नाम की कंपनी करती है।ये कंपनी अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स के लिए भारत समेत पूरे विश्व में काफी लोकप्रिय है।

Dantotsu का टेक्निकल क्या है? और ये कैसे काम करता है?

Dantotsu का सक्रिय घटक clothianidin 50% wdg फॉर्मुलेशन में मिलता है।जिसका मतलब Water Dispersible Granules होता है।ये फॉर्मुलेशन पानी में तेजी से मिल जाता है जिससे छिड़काव करने में आसानी होती है।

इसके काम करने के तरीके के बारे में बात करे तो ये कीटो के मुंह और त्वचा द्वारा अवशोषित होकर synapse के synaptic membrane पर ACh रिसेप्टर को बांधता है।इसके बाद ये ACh के agonist के रूप में काम करके तेजी से कीटनाशक असर दिखाता है।जिससे कीट की खाने की या फिर रस चूसने की क्रिया रुक जाती है।

Dantotsu का इस्तेमाल कौनसी फसल में? कैसे? और कौनसी कीटो के नियंत्रण के लिए किया जा सकता है?

Dantotsu का अलग अलग फसलों में उपयोग करने के तरीके नीचे दिए गए है।

धान- धान की फसल में dantotsu का इस्तेमाल करने के लिए 12-16/gram दवाई को bph की प्रारंभिक अवस्था पे 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

चाय- चाय की फसल में dantotsu का इस्तेमाल करने के लिए 24-48/gram दवाई को टी मॉस्किटो बग की प्रारंभिक अवस्था पे 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

गन्ना- गन्ने की फसल में dantotsu का इस्तेमाल करने के लिए 100/gram दवाई को  400/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाबसे बुआई के समय drenching करने से दीमक और शूट बोरर्स के खिलाफ प्रभावी नियंत्रण मिलता है।

किसान भाइयों ये जानकारी कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से ली गई है।जिसे आप यहां पे क्लिक करके पढ़ सकते है।किसान भाइयों इस प्रोडक्ट के इस्तेमाल करने के तरीके काफी जटिल होने के कारण इसका इस्तेमाल करने से पहले प्रोडक्ट का लेफलेट जरूर से पढ़े और अपने कृषि विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सावधानी

> Dantotsu का इस्तेमाल फसलों पर समान रूप से छिड़काव करना चाहिए।

> इसका उपयोग सुबह या फिर शाम को करना उचित रहता है।

> इसका उपयोग करने से पहले प्रोडक्ट का लेफलेट जरूर से पढ़े।और उसकी सूचित किए हुए तरीके से ही इसका उपयोग करना चाहिए।

> कृषि विशेषज्ञ की सलाह अनुसार प्रयोग करना चाहिए।

Dantotsu के फायदे।

> कीटो पर लंबे समय तक प्रभावी नियंत्रण करता है।

> Broad spectrum कीटनाशक होने के कारण एक साथ कई प्रकार की कीटो पर नियंत्रण करता है।जिससे फालतू खर्चे की बचत होती है।

> पर्यावरण के लिए काफी हद तक सुरक्षित कीटनाशक है।


तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।