Syngenta quantis का इस्तेमाल कैसे कर सकते है?और इसके क्या फायदे हैं? Quantis की संपूर्ण जानकारी।

नमस्कार किसान भाईयो।जैसा की हम सब जानते है की आज के जमाने में ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पूरी दुनिया के वातावरण में काफी अस्थिरता है।और ऐसी स्थिति में ठंडी,गर्मी या फिर बारिश के मौसम भी बहुत बार अनियमित रूप से हमारे जीवन में प्रभाव डालते है।

लेकिन भाइयों ये वातावरण के इस नकारात्मक प्रभाव हमारी तरह हमारी फसल पर भी पड़ते है.ये बात तो हम सब जानते है।लेकिन एक प्रश्न ये भी हे की इस परेशानी का कोई हल कैसे लाए? तो इसके लिए आज हम ऐसी ही एक टॉनिक के बारे में बात करने वाले है जो हमे इससे लड़ने में हमारी मदद करेगी जिसका नाम है quantis syngenta.

Quantis क्या है? और इसका technical क्या है?

Quantis एक बहुत ही अच्छी क्वालिटी का plant growth promoter है।और साथ ही ये एक biological product है जिससे ये पर्यावरण को भी ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता है।
 
 अगर बात करे इसके technical की तो इसमें organic carbon,amino acid, potassium और calcium जैसे तत्व मौजूद है।जो की पौधे के स्वस्थ रूप से विकास करने के काफी मदद करते है।
syngenta-growth-promoter
Image source-google|image by-Syngenta


Quantis के इस्तेमाल से क्या फायदे होते है?

Quantis के इस्तेमाल से ज्यादा ठंडी,गर्मी या फिर बारिश के मौसम से फसल पर पड़ने वाले तनाव को कम करता है।जिससे फसल संपूर्ण रूप से विकसित हो सके।इसके अलावा ये पौधो की प्रकाश संश्लेषण की क्रिया को भी ठीक तरीके से बनाए रखता है।

 इन सब के साथ साथ quantis में potassium और calcium जैसे तत्व होते है।जिससे ये पौधो के सर्वांगिक विकास में मदद करते है।और इसके साथ amino acid आते है जिससे ये फसल में flowring को भी भरपूर तरीके से बढ़ता है।

Quantis का इस्तेमाल कौनसी फसल में? कब और कितना करना चाहिए?

सोयाबीन - सोयाबीन की फसल में quantis का इस्तेमाल प्रजनन चरण की शरुआती अवस्था पे 2000/ml दवाई को 500/लिटर पानी के साथ प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

चावल - चावल की फसल में quantis का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा किल्ले निकलने की अवस्था पे 2000/ml दवाई को 500/लिटर पानी के साथ प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

गन्ना - गन्ने की फसल में quantis का इस्तेमाल जब फसल घुटने के ऊपर तक आजाए तब 1500/ml दवाई को 500/लिटर पानी के साथ प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

सेब - सेब की फसल में quantis का पहला इस्तेमाल पिंक बड अवस्था पे 1/ml दवाई को 1/लिटर पानी में मिलाकर पेड़ के आकार के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए। और दूसरा छिड़काव जब पेड़ पर जब 50% flowring stage आए तब 1/ml दवाई को 1/लिटर पानी में मिलाकर पेड़ के आकार के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

काला चना - काले चने की फसल में quantis का इस्तेमाल फूल आने से पहले की अवस्था पे 1500/ml दवाई को 500/लिटर पानी के साथ प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।