Adama agil क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए? Agil harbicide की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों,अगर आप सोयाबीन और मूंगफली जैसी फसलों की खेती करते है।और इन फसलों में आपको संकरी पत्ती की खरपतवारो के नियंत्रण करने की चिंता होती है।क्योंकि यह खरपतवार हमारी बहुमूल्य फसलों के उत्पादन में काफी नुकसान पहुंचा सकते है।

लेकिन किसान भाइयों अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम ऐसे ही एक प्रोडक्ट के बारे में बात करने वाले है जो आपकी फसलों में संकरी पत्ती के खरपतवारो के नियंत्रण में काफी मदद करता है।जिसका नाम है agil adama.

Agil herbicide क्या है?

Agil सोयाबीन और मूंगफली जैसी फसलों में संकरी पत्ती के खरपतवारो के नियंत्रण करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक systemic harbicide है।

agil-adama
Image source-google|image by-Adama india



इसका उत्पादन Adama agan limited - (Israel) नाम की कंपनी करती है।और इसके आयातकर्ता, पुन:पैककर्ता और विक्रेता adama india privet limited. नाम की कंपनी करती है।यह कंपनी अपने बेहतरीन कृषि उत्पादों और अच्छी क्वालिटी के कारण भारत समेत कई अन्य देशों में भी काफी लोकप्रिय है।

Agil adama का technical name क्या है? और ये कैसे काम करता है?

Agil के अंदर हमे सक्रिय तत्व के रूप में propaquizafop 10% ec फॉर्मुलेशन में देखने को मिलता है।जिसका मतलब Emulsifiable concentrate होता है।

इसके काम करने के तरीके की बात करे तो ये जल्दी से पत्तियों द्वारा अवशोषित हो पौधे में फैल जाता है।इसके बाद यह पौधो को बढ़ने से रोकता है।जिसके परिणाम स्वरूप यह खरपतवार का नाश करता है।

Agil herbicide का dosage क्या है? और इस्तेमाल कौनसी फसल में? और कैसे करना चाहिए?

Agil खरपतवारनाशक का इस्तेमाल करने के लिए फसलों की सूची नीचे दी गई है।

सोयाबीन - सोयाबीन की फसल में ईकोनोक्लोआ कोलोनम, ईकोनोक्लोआ क्रुस गॅली, डिझीटेरीया सेंगइनेलिस, डेक्टीलोक्टेनियम इजिपटियम और ईल्यूसीन इंडिका जैसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए बुआई के 20 दिन बाद 500/ml से 750/ml दवाई को 500/लिटर से 750/लिटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

उडद - उडद की फसल में ईकोनोक्लोआ कोलोनम, डिझीटेरीया सेंगइनेलिस, डेक्टीलोक्टेनियम इजिपटियम और ईल्यूसीन इंडिका जैसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए बुआई के 20 दिन बाद 750/ml से 1000/ml दवाई को 500/लिटर से 750/लिटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

प्याज - प्याज की फसल में डिझीटेरीया सेंगइनेलिस डेक्टीलोक्टेनियम इजिपटियम ईकोनोक्लोआ कोलोनम और फलारीस मायनर जैसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए रोपाई के 15 दिन बाद 625/ml दवाई को 500/लिटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

कपास - कपास की फसल में सावांक, क्रॅब ग्रास, जंगली कोंदो/मधान और हरयाली (दूबा) जैसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए बुआई के 25 दिन बाद 625/ml दवाई को 500/लिटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

मूंगफली - मूंगफली की फसल में सावांक, क्रॅब ग्रास, जंगली कोंदो/मधान और बलराजा जैसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए बुआई के 22 दिन बाद 625/ml दवाई को 500/लिटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

सावधानी।

> इसका इस्तेमाल कृषि विशेषज्ञ की सलाह अनुसार करना चाहिए।

> हवा के विपरीत छिड़काव नही करना चाहिए।

> साफ पानी का इस्तेमाल बहुत ही महत्वपूर्ण है।

> घोल बनाते समय और प्रयोग करते समय धूम्रपान और किसी भी प्रकार का खान-पान का सेवन नहीं करना चाहिए।

> बेहतर परिणाम के लिए Flat fan nozzle का इस्तेमाल करना चाहिए।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।