basf sercadis plus का technical क्या है? इसका इस्तेमाल कैसे करना चाहिए? Sercadis plus fungicide की संपूर्ण जानकारी।

  नमस्कार किसान भाइयों, अगर आप भी अंगूर और सेब जैसी बागवानी फसलों की खेती करते है।और इन फसलों में आने वाली पावडरी मिल्ड्यू जैसी फफूंदी की बीमारियों से परेशान होते होंगे।

लेकिन किसान भाइयों अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।क्योंकि आज हम आपको ऐसे ही एक प्रोडक्ट के बारे में बताने वाले हैं जो हमारी फसलों में आने वाली ऐसी फफूंदी के नियंत्रण करने में हमारी मदद करता है।जिसका नाम basf sercadis plus है।

sercadis plus क्या है?

sercadis plus फसलों में आने वाले फफुंदि की बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक फफूंदी नाशक है।जो हमारी फसलों का उत्पादन बढ़ाने में मदद करता है।

sercadis-plus-basf
Image source-google|image by-Basf



इसके उत्पादक BASF Espanola S.L.-Spain. नाम की कंपनी करती है।और इसके आयातकर्ता, पुनः पैकिंगकर्ता और विक्रेता Basf India Limited नाम की कंपनी करती है। यह कंपनी अपने बेहतरीन कृषि उत्पादों और अच्छी क्वालिटी के कारण भारत के किसानों मे काफी लोकप्रिय है।

sercadis plus fungicide का technical क्या है?और ये कैसे काम करता है?

Merivon के अंदर हमे दो सक्रिय तत्वों का मिश्रण देखने को मिलता है।जिसमे से पहला टेक्निकल Fluxapyroxad 75 gm/ltr है और दूसरा टेक्निकल DIFENOCONAZOLE 50 gm/ltr है।इन दोनों टेक्निकल का मिश्रण हमे sc फॉर्मुलेशन के रूप में मिलते है।

इसके काम करने के तरीके की बात करे तो ये पौधो की पत्तियों द्वारा अवशोषित हो जाता है और दो महत्वपूर्ण सक्रिय तत्वों के प्रभाव से बीमारियों को नियंत्रित करता है और आगे बढ़ने से रोकता है

sercadis plus का इस्तेमाल कौनसी फसलों में?कब? और कैसे करना चाहिए?

 Sercadis plus का इस्तेमाल करने वाली फसलों की सूची नीचे दी गई है।

अंगूर - अंगूर की फसल में पाउडरी मिल्ड्यू के नियंत्रण के लिए बिमारी के शुरुआती लक्षण दिखने पर 800/ml दवाई को 1000/लिटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

सेब - सेब की फसल में स्कैब और पाउडरी मिल्ड्यू के नियंत्रण के लिए बिमारी के शुरुआती लक्षण दिखने पर 1000/ml दवाई को 2500/लिटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

सावधानी।

> इसके अलावा अन्य फसलों पर भी इसका प्रयोग कर सकते हैं।लेकिन दूसरी फसलों पर इस्तेमाल करने से पहले अपने कृषि विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले।और इसके बाद कृषि विशेषज्ञ की सुझाई गई मात्रा और सलाह अनुसार प्रयोग करे।

> इस्तेमाल से पहले संलग्न पर्चा जरूर से पढ़े।

> जलीय जीवों के लिए हानिकारक होने के कारण इसका इस्तेमाल मछली पालन और अन्य जलीय जीवों के क्षेत्र में ना करे।

> सुबह और शाम के समय इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर होता है। और जब तेज हवा चल रही हो तो छिड़काव करने से बचे।



तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।