Dhanuka targa super क्या है? इसका technical क्या है? Targa super की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाईयो,अगर आप सोयाबीन,मूंगफली,कपास, और प्याज जैसी फसलों की खेती करते है और इन फसलों में आप संकरी पत्ती की खरपतवारो की वजह से आपकी फसलों में ठीक से विकास नही हो पाता तो आपका चिता करना स्वाभाविक है।

लेकिन किसान भाईयो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है।क्योंकि आज हम ऐसे ही एक प्रोडक्ट के बारे में जानने वाले है जो इन फसलों में संकरी पत्ती की खरपतवारो के नियंत्रण में मदद करता है।जिसका नाम है dhanuka का targa super.

Targa super क्या है?

Targa super चुनिंदा फसलों में संकरी पत्ती के खरपतवारो को नियंत्रित करने वाला एक selective harbicide है।

इसका के विक्रेता dhanuka agritech limited. नाम की कंपनी करती है यह कंपनी अपने बेहतरीन कृषि उत्पादों और अच्छी क्वालिटी के लिए भारत के किसानों मे काफी लोकप्रिय है।

targa-super-herbicide
Image source-google|image by-dhanuka


Targa super herbicide का technical name क्या है? और ये कैसे काम करता है?

Targa super के अंदर हमे सक्रिय तत्व के रूप में Quizalofop Ethyl 5% EC फॉर्मुलेशन में मिलता है।जिसका मतलब Emulsifiable Concentrate होता है।

इसके काम करने के तरीके की बात करे तो ये खरपतवारो के पत्तीओ के द्वारा आसानी से अवशोषित हो कर पूरे पौधे में फैल जाता है और खरपतवार का नाश करता है।


Targa super herbicide का उपयोग कौनसी फसल में? किन खरपतवारो के नियंत्रण के लिए? और कैसे करना चाहिए?

Targa super का इस्तेमाल होने वाली फसलों की सूची नीचे दी गई है।

सोयाबीन - सोयाबीन की फसल में इचिनोक्लोआ क्रस-गैली, ई. कोलोना, एराग्रोस्टिस एसपी जैसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए 300 से 400 ml दवाई को 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

कपास - कपास की फसल में इचिनोक्लोआ क्रुस-गैली, इचिनोक्लोआ कोलोना, डाइनब्रा रेट्रोफ्लेक्सा, डिजिटेरिया मार्जिनटा जैसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए 300 से 400 ml दवाई को 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

मूंगफली - मूंगफली की फसल में इचिनोक्लोआ कोलोनम, डाइनब्रा रेट्रोफ्लेक्सा, डैक्टाइलोक्टेनियम एसपी जैसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए 300 से 400 ml दवाई को 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

प्याज - प्याज की फसल मेंडिजिटेरिया एसपी., एलुसीन इंडिसिया, डैक्टाइलोक्टेनियमएजिप्टियम, एराग्रोस्टिस एसपी जैसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए 300 से 400 ml दवाई को 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।


सावधानी।

> इसका इस्तेमाल कृषि विशेषज्ञ की सलाह अनुसार करना चाहिए।

> इसका इस्तेमाल धान, गेहूं, ज्वार, मक्का, जौ, बाजरा, गन्ने की फसल पर नहीं करना चाहिए।

> हवा के विपरीत छिड़काव नही करना चाहिए।

> साफ पानी का इस्तेमाल बहुत ही महत्वपूर्ण है।

> घोल बनाते समय और प्रयोग करते समय धूम्रपान और किसी भी प्रकार का खान-पान का सेवन नहीं करना चाहिए।

> बेहतर परिणाम के लिए Flat fan nozzle का इस्तेमाल करना चाहिए।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।