Swal sandesh का इस्तेमाल गेहूं में कैसे करना चाहिए? इसका टेक्निकल क्या है? Swal Sandesh की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाईयो, अगर आप गेहूं की फसल लगाते है।और आप की गेहूं की फसल में संकरी पत्ती और चौड़ी पत्ती के खरपतवारो की समस्या है।तो ऐसी परिस्थिति में आपका चिंतित होना स्वाभाविक बात है।

लेकिन किसान भाईयो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम ऐसे ही एक प्रोडक्ट के बारे में बात करने वाले है जो आपकी गेहूं की फसल में खरपतवारो को नियंत्रित करने में मदद करता है।जिसका नाम swal sandesh.

Sandesh herbicide क्या है?

Swal sandesh गेहूं की फसल में संकरी पत्ती के खरपतवारो और चौड़ी पत्ती के खरपतवारो को नियंत्रित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाला एक selective harbicide है।

swal-sandesh
Image source-google|image by-Swal



इसके उत्पादक और विक्रेता SWAL Corporation Limited. नाम की कंपनी करती है।यह कंपनी अपने बेहतरीन कृषि उत्पादों और अच्छी क्वालिटी के कारण भारत के किसानों मे काफी लोकप्रिय है।

Swal Sandesh का टेक्निकल क्या है? और ये कैसे काम करता है?

Sandesh herbicide के अंदर हमे दो सक्रिय तत्वों का मिश्रण देखने को मिलता है।जिसमे से पहला टेक्निकल Clodinafop propargyl 15% है और दूसरा टेक्निकल Metsulfuron methyl 1% है।इन दोनों टेक्निकल का मिश्रण हमे WP फॉर्मुलेशन के रूप में मिलते है।

इसके काम करने के तरीके की बात करे तो ये खरपतवार के पौधो में अवशोषित होकर प्रणालीगत रूप से पौधो में फैल जाता है।इसके बाद अमीनो एसिड और लिपिड उत्पादन में रुकावट करके पौधो को नष्ट करता है।

Sandesh herbicide का इस्तेमाल कब और कैसे? और कौनसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए करना चाहिए?

Sandesh का इस्तेमाल जब खरपतवार 2 से 4 पत्ती की अवस्था पे हो तब करना चाहिए।इसका इस्तेमाल करने के लिए 160/gm संदेश के पैक और इसके साथ में आने वाले 500/ml सर्फैक्टेंट को 150/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

इसका इस्तेमाल करने से गुल्ली डंडा, जंगली जई, बथुआ, सेंजी, मैना, फुमेरीया पल्वीफ्लोरा, वीसीया सटाइवा, जंगली पालक, कृष्णनील, जंगली हलन, जंगली मटर, पोलिगोनम स्पीसिज, हीरनपड्डी जैसी खरपतवारो को नियंत्रित करने में मदद करता है 

सावधानी।

> इसका इस्तेमाल कृषि विशेषज्ञ की सलाह अनुसार करना चाहिए।

> सरसों, दाल इत्यादि जैसे चौडे पत्ते वाले फसल गेहूँ के साथ न उगाए । 

> हवा के विपरीत छिड़काव नही करना चाहिए।

> साफ पानी का इस्तेमाल बहुत ही महत्वपूर्ण है।

> घोल बनाते समय और प्रयोग करते समय धूम्रपान और किसी भी प्रकार का खान-पान का सेवन नहीं करना चाहिए।

> बेहतर परिणाम के लिए Flat fan nozzle का इस्तेमाल करना चाहिए।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।