UPL GAINEXA का टेक्निकल क्या है? इसका dose क्या है? Gainexa की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों,जैसा की हम जानते है कि फसलों के अधिकतम उत्पादन के लिए पौधो का संपूर्ण विकास आवश्यक होता है,ठीक इसी तरह पौधो की मजबूती भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।

लेकिन किसान भाइयों अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम ऐसे ही एक प्रोडक्ट के बारे में बात करने वाले है जो फसलों को मजबूती प्रदान करने के साथ साथ उसके ज्यादा उत्पादन में भी मदद करती है।जिसका नाम है upl gainexa.

Upl ginexa क्या है?

Upl gainexa सैलिसिलिक एसिड आधारित प्रोडक्ट है।जो फसल के अजैविक तनाव को कम करने में मदद करता है और पौधो को मजबूती प्रदान करता है।

 Ginexa का उत्पादन Privi Life Sciences Pvt. Ltd. नाम की कंपनी करती है और इसके विक्रेता upl ltd. नाम की कंपनी करती है यह कंपनी अपने बेहतरीन कृषि उत्पादों और अच्छी क्वालिटी के कारण भारत समेत पूरे विश्व में काफी लोकप्रिय है।

GAINEXA
Image by-UPL LIMITED


Gainexa का technical क्या है? और ये कैसे काम करता है?

गैनेक्सा के अंदर हमे Ortho Salicylic Acid 0.6% सक्रिय तत्व के रूप में देखने को मिलता है।

इसके काम करने के तरीके की बात करे तो ये आसानी से पौधो में अवशोषित होकर कोशिका भीति को सशक्त बनती है।जिसके परिणाम स्वरूप पौधो की संरचना को शक्तिशाली बनाता है।

Gainexa का इस्तेमाल कौनसी फसलों में? और कैसे करना चाहिए?

Gainexa का उपयोग हम लग भग हर प्रकार की फसलों में कर सकते हैं।जैसे की धान,गन्ना,कपास,सोयाबीन,गेहूं,मूंगफली,टमाटर,मिर्च,बैगन,गोबी,मक्का,चावल आदि।

इसका पहला प्रयोग कल्ले फूटने या फूल आने के समय 500/ml दवाई को 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए। और दूसरा प्रयोग फल लगने पर 500/ml दवाई को 200/लिटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

Gainexa के फायदे।

> इसके इस्तेमाल से सेल वॉल को सशक्त बनाने में मदद करता है।जिसके परिणाम स्वरूप पौधे को मजबूती मिलती है।

> ये पौधो में अजैविक तनाव को कम करने में मदद करता है।

> Gainexa धान के दानों में भारी धातु को कम करता है।

> इसके इस्तेमाल से फसल के उत्पादन और गुणवत्ता में सुधार लाता है।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।