Valor 32 क्या है? इसका इस्तेमाल सोयाबीन की फसल में कैसे करना चाहिए? Valor 32 BASF की संपूर्ण जानकारी।

 नमस्कार किसान भाइयों,अगर आप सोयाबीन की फसल उगाते हैं।और इसमें आपको खरपतवारो की समस्या रहती हैं।तो आप चिंतित होते हैं,क्योंकि अगर फसल मे खरपतवार होने से फसल का विकास अच्छे से नही हो पाता।

लेकिन किसान भाइयों अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम ऐसे ही एक प्रोडक्ट के बारे में बात करने वाले है।जो हमारी सोयाबीन की फसल में खरपतवारो को अंकुरित होने से पहले ही नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है।जिसका नाम है valor 32 BASF.

Valor 32 क्या है?

Valor 32 सोयाबीन की फसल में उगने वाले खरपतवारो को अंकुरित होने से पहले ही नियंत्रित करने वाला एक selective harbicide है।

valor-32-BASF
Image source-google|image by-Indiamart



इसके उत्पादक Saraswati Agro Chemicals (India) Pvt. Ltd. नाम की कंपनी करती है।और इसके विक्रेता BASF India Limited नाम की कंपनी करती है यह कंपनी अपने बेहतरीन कृषि उत्पादों और अच्छी क्वालिटी के कारण भारत के किसानों मे काफी लोकप्रिय है।

Valor 32 BASF का technical क्या है? और ये कैसे काम करता है?

Valor 32 के अंदर हमे दो सक्रिय तत्वों का मिश्रण देखने को मिलता है।जिसमे से पहला टेक्निकल Pendimethalin 30% है और दूसरा टेक्निकल Imazethapyr 2% है।इन दोनों टेक्निकल का मिश्रण हमे EC फॉर्मुलेशन के रूप में मिलते है।

इसके काम करने के तरीके की बात करे तो ये Acetolactate Synthase enzyme को रोककर protein synthesis को कम करता है। इसके साथ साथ यह खरपतवारों के कोशिका विभाजन और कोशिका विस्तार को भी रोकता है।

सोयाबीन में valor 32 herbicide का इस्तेमाल कब? कैसे? और कौनसी खरपतवारो के नियंत्रण के लिए करना चाहिए?

Valor 32 herbicide का इस्तेमाल सोयाबीन की बुआई से पहले  2.5 से 3 लिटर दवाई को 500 से 600 लिटर पानी में मिलाकर प्रति हेक्टर के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए।

इसके इस्तेमाल सेस्वांक,लहसुनिया,कनकौआ,जंगली चौलाई और कुलफा जैसी खरपतवारों को नियंत्रित करने में मदद करता है।

सावधानी।

> इसका इस्तेमाल कृषि विशेषज्ञ की सलाह अनुसार करना चाहिए।

> हवा के विपरीत छिड़काव नही करना चाहिए।

> साफ पानी का इस्तेमाल बहुत ही महत्वपूर्ण है।

> घोल बनाते समय और प्रयोग करते समय धूम्रपान और किसी भी प्रकार का खान-पान का सेवन नहीं करना चाहिए।

> बेहतर परिणाम के लिए Flat fan nozzle का इस्तेमाल करना चाहिए।

तो किसान भाइयों हमे उम्मीद है आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा,अगर आपको इस आर्टिकल से कुछ जानकारी मिली है,तो अपने दूसरे किसान भाइयों को भी इस आर्टिकल को शेयर कीजिए।और आपको इस आर्टिकल के बारे में कोई भी प्रश्न है,तो नीचे कमेंट करके पूछ सकते है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Syngenta virtako क्या है?इसका technical क्या है? Virtako की संपूर्ण जानकारी।

Basf priaxor fungicide क्या है? इसका इस्तेमाल कौनसी फसलों में कर सकते हैं? बाद प्रायोक्सर की संपूर्ण जानकारी।

Corteva tracer का सही इस्तेमाल कैसे करे?कौनसा टेक्निकल है? ट्रेसर की संपूर्ण जानकारी।